SRH vs PBKS: आईपीएल का 14वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के उभरते सितारे और SRH के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक फ्लॉप हुए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड किया। हैरी ब्रूक पारी की शुरुआत करने आए थे और महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद की टीम इस मैच में 144 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है।
दरअसल, अर्शदीप सिंह पंजाब की तरफ से पारी का चौथा ओवर डाल रहे थे। उन्होंने इस ओवर की पांचवी बॉल स्लो डाली, जिस पर ब्रूक गच्चा खा गए और गेंद सीधा स्टंप में जा घुसी। आउट होने के बाद ब्रूक को पछतावा हुआ। उनका रिएक्शन बता रहा था कि वह गति से पूरी तरह गेंद को मिस कर गए। ब्रूक ने 14 बॉल पर 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाए।
और पढ़िए – IPL 2023: CSK को बड़ा झटका, 10 दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, जानिए वजह
https://twitter.com/IPL/status/1645103403692085249?s=20
हैरी ब्रूक पर खर्च किए थे 13.25 करोड़, तीन मैच में बनाए 29 रन बनाए
आईपीएल 2023 के लिए हैरी ब्रूक पर नीलामी के दौरान सनराइजर्स की टीम ने 13.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। लेकिन ये खिलाड़ी इतनी बड़ी रकम के अनुसार, प्रदर्शन नहीं कर पाया है। ब्रूक ने पिछले 3 मैचों में कुल 29 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी को इंग्लैंड टीम का भविष्य बताया जा रहा है। ब्रूक ने हाल में टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 की तरह बैटिंग कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, जिसके इस टीम ब्रूक को नीलामी में इतनी बड़ी रकम में जोड़ा था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अब्दुल समद, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल रशीद, अभिषेक शर्मा, मयंक डागर।
और पढ़िए – RR vs DC: Yashasvi Jaiswal की ताबड़तोड़ शुरुआत, एक ओवर में लगाए पांच चौके, देखें video
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
21 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines