IPL 2023, SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ के ऐतिहासिक इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। इस इस मैदान पर आईपीएल का दूसरा मैच होगा।
LSG vs SRH Pitch Report: कैसी है लखनऊ की पिच ?
किसी भी मैच के महत्वपूर्ण पहलुओं में एक होता है उस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट। मैच का काफी कुछ स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर निर्भर करता है। बात करें अगर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की तो इस मैदान की पिच काली मिट्टी और लाल मिट्टी मिलाकर बनाई गई है। जिसकी वजह से पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता।
और पढ़िए – IPL 2023: पंजाब में कब होगी Rabada और लिविंगस्टोन की वापसी? सामने आया बड़ा अपडेट
इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इस पिच पर t20 में अक्सर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिलती है। इसलिए इकाना स्टेडियम लखनऊ की पिच पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच धीमे होती जाती है, जिसकी वजह से यहां स्पिनर को अच्छा टर्न और बाउंस भी देखने को मिलता है।
इकाना स्टेडियम के रिकॉर्ड्स
भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में अब तक कुल 9 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए है। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 5 मैच भी बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 4 बार मैच जीती है। इस पिच पर 150 से 160 का औसत स्कोर रहता है।
सनराइजर्स हैदराबाद स्कवॉड
एडन मार्कराम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन।
और पढ़िए – IPL 2023: संजू सैमसन ने इस दिग्गज बल्लेबाज को छोड़ा पीछा, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जाइंट्स स्कवॉड
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines