SRH vs DC, Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है। वहीं हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर है।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में है। मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की हैट्रिक दर्ज करना चाहेगी। वहीं सनराइजर्स हैदारबाद पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: 16 चौके 8 छक्के: 21 साल के यशस्वी जायसवाल का भौकाल, ठोका सीजन का तीसरा शतक
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के सफर की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने अपने शुरुआती 5 मैच गंवा दिए। हालांकि बाद में टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं। टीम के 7 में से 2 जीत है। वहीं टीम ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
दिल्ली के लिए ये खिलाड़ी कर रहे दमदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए वैसे तो ये साल कुछ खास नहीं रहा है लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। इसमें डेविड वॉर्नर शामिल है। जिन्होंने 7 मैचों में ही 306 रन बना लिए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 182 रन बनाए हैं और 6 विकेट भी झटके हैं।
IPL 2023 में हैदराबाद का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में हैदराबाद का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद को भी इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास चार पॉइंट्स हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। टीम को आखिरी मैच में दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
SRH के लिए इन खिलाड़ियों ने किया परफॉर्म
आईपीएल 2023 में हैदराबाद के लिए कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर पर प्रदर्शन किया है। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवाल ने बनाए हैं। उनके 7 मैचों में 164 रन है। वहीं गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे ने 8 विकेट झटक लिए हैं।
हेड टु हेड रिकॉर्ड बराबर
हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमें 22 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें 11 बार दिल्ली और इतने ही बार हैदराबाद को जीत मिली है। ऐसे में दोनों ही टीमें मैच जीतकर इसमें आगे निकलनी चाहिए।
Delhi Pitch Report: कैसी है दिल्ली की पिच?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच एक धीमी पिच हैं, जिसमें बल्लेबाजी करना बहुत ही आसान और इस पिच में बल्लेबाज जमकर रन बरसाते हैं। इस मैदान की सीमारेखा भी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाजो की चौके और छक्के लगाने में बहुत मदद मिलती हैं, साथ ही इस मैदान में रन चेस करना बहुत ही आसान हैं।
इस मैदान में आईपीएल के कुल 80 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 35 मैचो में पहले बल्लेबाजी वाली टीम को और 44 मैचो में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई हैं वही 1 मैच बेनतीजा रहा हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, फिल साल्ट, मिचेल मार्श, सरफराज खान, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘आखिरी के ओवरों में हम’ रोमांचक हार पर क्या बोले एमएस धोनी?
सनराइजर्स हैदराबाद– हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, एनरिक क्लासेन, मयंक डागर, मार्को जानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines