नई दिल्ली: यूं तो बेसबॉल और क्रिकेट अलग-अलग है, लेकिन कई टीमों के खिलाड़ी बेसबॉल को ट्रेनिंग का एक बेहतरीन जरिया बताते हैं। अब इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक इसमें हाथ आजमाएंगे। हाल ही टेस्ट क्रिकेटर के रूप में अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाले ब्रूक इस सप्ताह के अंत में बेसबॉल खेलेंगे। अपने पहले चार टेस्ट मैचों में 809 रन और चार शतक बनाने वाले ब्रूक एक अलग तरह की हिटिंग में अपना हाथ आजमाएंगे। वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड से इंग्लैंड की एक रन की हार के बाद अमेरिका पहुंचे ब्रूक फ्लोरिडा में स्प्रिंग ट्रेनिंग के लिए सेंट लुइस कार्डिनल्स में शामिल होंगे। कार्डिनल्स के साथ ब्रूक की भागीदारी मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के साथ एक कमर्शियल डील के जरिए हुई है। इसके तहत ब्रूक और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज इस्सी वोंग यूरोप में एमएलबी एंबेसडर होंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान
मैं इस साझेदारी के लिए उत्साहित
ब्रूक ने एक एमएलबी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, मैं इस साझेदारी के लिए उत्साहित हूं और कुछ रन बनाने के लिए अपना हाथ आजमाने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह क्रिकेट से कितना अलग है और इसमें क्या समानताएं भी हैं। क्या इसमें एक छक्का मारने जैसा अच्छा लगेगा?
बेसबॉल और क्रिकेट में क्या है समानता
ब्रूक ने आगे कहा- मैं यह जानने के लिए भी उत्साहित हूं कि अन्य पेशेवर खिलाड़ी इसे कैसे खेलते हैं। ये भी देखना चाहता हूं कि बेसबॉल और क्रिकेट में बल्लेबाजी के बीच कोई ट्रांसफरेबल स्किल है या नहीं। यूएस में बेसबॉल को पहली बार देखना आश्चर्यजनक होगा। उम्मीद है कि यहां बेसबॉल फैन बेस बनाने में मदद मिलेगी।”
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे ब्रूक
ब्रूक रविवार को स्वदेश लौटने से पहले अमेरिका में कार्डिनल्स के साथ कुछ प्रमोशनल कंटेंट पर काम करेंगे। ब्रूक आईपीएल और एशेज में भी खेलेंगे और उनके बल्ले के पीछे एमएलबी का लोगो लगा होगा, जबकि वोंग आगामी डब्ल्यूपीएल और इंग्लिश समर में भी ऐसा ही करेंगे। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खेलने से पहले वे अमेरिका की अपनी यात्रा के बाद लगभग तीन सप्ताह घर पर बिताएंगे। ब्रूक को सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड क्रिकेट बैजबॉल यानी आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना जाने लगा है। ऐसे में ब्रूक को बेसबॉल खेलते देखना रोमांचक होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines