IPL 2023: आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटन्स के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने 49 गेंद पर शतक ठोक दिया है। यह उनका इस सीजन तीसरा शतक है। गिल 60 गेंद पर 129 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।
गिल ने इस सीजन लगाए 3 शतक
मुंबई के खिलाफ गिल ने 49 गेंद पर शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए गिल ने 10 छक्के और 4 चौके लिए। शुभमन गिल इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ 104 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं। वह एक मैच में लखनऊ के खिलाफ 6 रनों से शतक बनाने से चूक गए थे।
गिल से पहले ये खिलाड़ी कर चुके हैं कारनामा
शुभमन गिल ने लगातार 2 शतकों के साथ विराट कोहली और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। गिल ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। गिल से पहले विराट कोहली, शिखर धवन और जॉस बटलर आईपीएल के इतिहास में लगातार 2 शतक लगा चुके हैं।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले खेलते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए हैं। इस मैच में जो भी टीम यहां जीत दर्ज करेगी, वह सीधा फाइनल में जाएगी। फाइनल मुकाबला 28 मई को इसी मैदान पर खेला जाना है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines