IPL 2023: 31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग ने भारत को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं। यही वजह है कि दुनिया भर में IPL का क्रेज है। इस लीग से भारतीय क्रिकेट को मजबूती मिली है। इस बार को अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी स्वीकार किया है।
शाहिद अफरीदी ने आईपीएल की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि आईपीएल की वजह से ही भारत को काफी ज्यादा टैलेंट मिला है और युवा खिलाड़ी भी दबाव में खेलना सीख गए हैं।
शाहिद अफरीदी ने IPL की तारीफ में कही ये बात
शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में कहा कि ‘आईपीएल की वजह से भारत के पास काफी ज्यादा टैलेंट आया है। ये टैलेंट ऐसा है जिसने अपने आपको साबित भी किया है। आईपीएल में हर एक मैच के अंदर फुल क्राउड होता है। पूरा जाम पैक स्टेडियम होता है। इस माहौल में जब कोई युवा खिलाड़ी खेलता है तो फिर उसे आइडिया हो जाता है कि दबाव में किस तरह से खेलना है।
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ‘दवाब में खेलना सीखने के बाद जब वो खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने जाता है तब दबाव या असफलता का डर उसके मन में नहीं रहता है, लिहाजा वह खुलकर खेलता है, क्योंकि वो बड़े-बड़े नामों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुका होता है और इससे काफी ज्यादा फर्क पड़ता है।’
2008 में शुरू हुआ था आईपीएल
आपको बता दें कि आईपीएल की शुरूआत 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके 15 सीजन हो चुके हैं। 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। तब से लेकर अब तक इस लीग ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इससे भारत को कई बेहतरीन प्लेयर भी मिले। इनमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
14 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
47 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines