IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को बीती रात राजस्थान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन हार के अलावा सीएसके की टीम इस सीजन में चोट से भी जूझ रही है। टीम के कई खिलाड़ी अब तक चोटिल हो चुके हैं। एमएस धोनी के घुटने में भी चोट है। इसके अलावा कई खिलाड़ी चोट से परेशान हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के 7 खिलाड़ी चोटिल
- काइल जेमिसन चोट की वजह से आईपीएल से बाहर
- मुकेश चोधरी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर
- सिसांडा मगाला एक से दो हफ्ते के लिए बाहर
- दीपक चाहर दो हफ्ते के लिए के बाहर
- सिमरजीत की अब तक रिकवरी चल रही हैं
- बेन स्टोक्स भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं
- एमएस धोनी के घुटने में लगी चोट
बेन स्टोक्स पर भी संस्पेंस बरकरार
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम खर्च करके बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा था। लेकिन बेन स्टोक्स भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। अब तक उनकी रिकवरी पूरी नहीं हुई है। स्टोक्स ने शुरुआती मैच खेला था। लेकिन उसके बाद से ही वह टीम से बाहर बैठे हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि स्टोक्स अपनी रिकवरी में जुटे हुए हैं।
चेन्नई ने दो मैच जीते दो हारे
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चेन्नई को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में चेन्नई ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी, तीसरे मुकाबले में भी चेन्नई को जीत मिली थी। लेकिन चौथे मैच में उसे राजस्थान के हाथों घर में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में चोट से जूझते खिलाड़ियों की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आगे की राह कठिन होती दिख रही है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines