IPL 2023: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में विकेट खो बैठे थे। इसे लेकर रोहित शर्मा की आलोचना हो रही है। अब न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने रोहित शर्मा को एक बड़ी सलाह दी है।
स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि रोहित शर्मा को जोस बटलर से सीखना चाहिए। क्योंकि आईपीएल के शुरुआत में बटलर भी इसी तरह से फ्लॉप हो रहे थे, लेकिन अब उन्होंने रन बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में रोहित शर्मा को ये देखना चाहिए कि बटलर ने किस तरह से फॉर्म में वापसी की।
स्कॉट स्टायरिश का बयान
जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा स्कॉट स्टायरिश ने कहा कि ‘जोस बटलर की अगर बात करें तो धीमी शुरूआत के बाद उनके पास वो पावर गेम है कि वो वापसी कर सकें। हम ये कई मैचों से बात कर रहे हैं कि रोहित शर्मा को उसी तरह की बल्लेबाजी करनी चाहिए। पहले 20 गेंदों पर संभलकर खेलिए और उसके बाद अपना गियर चेंज कीजिए, क्योंकि रोहित शर्मा भी जोस बटलर जितने ही टैलेंटेड हैं। जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच्योरिटी दिखाई है।’
इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। इस दिग्गज ने अब तक 10 मैच में 184 रन बनाए हैं। रोहति पिछले 2 मुकाबलों में खाता तक नहीं खोल सके।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines