RR vs RCB: आईपीएल 2023 के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से बड़ी हार मिली है। जयपुर में आरसीबी द्वारा दिए गए 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी संजू सैमसन की टीम महज 59 रनों पर सिमट गई। इस हार पर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की प्रतिक्रिया सामने आई है। नीचे पढ़िए उन्होंने क्या कहा…
मैच के बाद संजू सैमसन ने दिया ये बयान
संजू सैमसन ने हार के बाद कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमारे शीर्ष तीन खिलाड़ी काफी रन बना रहे थे, हम पावरप्ले में कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन यह आज नहीं हो पाया। आपको पावरप्ले में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि गेंद धीमी और पुरानी हो रही थी, इसी तरह से मैं, जायसवाल और जोस ने खेला है। आरसीबी के गेंदबाजों को उनकी ऊर्जा और तीव्रता के लिए श्रेय।’
कहां गलती कर गए? इसका जवाब नहीं
1712 मुझे लगता है कि यह एक ऐसा लक्ष्य था जो खराब हो सकता था, मुझे एक कड़े मैच की उम्मीद थी अगर हमारे पास एक अच्छा पावरप्ले होता। मैं सिर्फ बल्लेबाजी को गिरते हुए देखकर सोच रहा था कि हम कहां गलत हो गए? मुझे नहीं लगता कि मेरे पास अभी तक इसका कोई जवाब है।
पूरी टीम को जिम्मेदारी लेनी होगी
इस सीजन में आगे के सफर को लेकर संजू ने कहा कि ‘हम सभी आईपीएल की प्रकृति से वाकिफ हैं, हमने लीग चरण में कुछ मजेदार चीजें देखी हैं। हमें मजबूत रहना होगा, एक दिन की छुट्टी लेनी होगी और धर्मशाला में खेल के बारे में सोचना होगा। मुझे लगता है कि हमें एक मजबूत नोट पर समाप्त करने की जरूरत है। एक टीम के तौर पर हमें इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।’
मैच का हाल
आईपीएल का 60वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच जयपुर में खेला गया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने आरसीबी के सामने सामने घुटने टेक दिए और महज 59 रनों पर सिमट गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पिनर्स का जलवा दिखा। पूरे मैच में 7 विकेट स्पिनर्स ने निकाले।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
43 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines