IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली और अपना आईपीएल का छठा शतक जड़ा। इस पारी के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कोहली के लिए एक खास संदेश लिखा है और उनकी तारीफ की है।
सचिन तेंदुलकर ने की कोहली की तारीफ
शतकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने वाले विराट कोहली के लिए सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार रात को एक ट्वीट किया। उन्होंने इसमें विराट कोहली की कवर ड्राइव की तारीफ की साथ ही फाफ डु प्लेसिस को भी सफल पार्टरनशिप के लिए बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा “विराट ने जब पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव खेली तो जाहिर हो गया था कि ये दिन विराट का होगा। विराट और फाफ दोनों पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे, उन्होंने न केवल कई बड़े शॉट खेले बल्कि एक सफल साझेदारी बनाने के लिए विकेटों के बीच अच्छी दौड़ भी लगाई, जिस तरह से दोनों ने बल्लेबाजी की उसके लिए 186 का कुल स्कोर भी काफी नहीं था।
और पढ़िए –IPL 2023: ‘मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता…’, क्रुणाल पांड्या ने कप्तानी पर भरी हुंकार
डी विलियर्स, सहवाग समेत अन्य ने भी दी बधाई
विराट कोहली के शतक के बाद बी डिविलियर्स ने कोहली की तारीफ में कहा, “VIRAAAAAAAAAAT (विराट), फाफ की भी शानदार पारी। बढ़िया साझेदारी! यह टीम भूखी लग रही है। मैं उत्साहित हूं।” वहीं सुरेश रैना ने लिखा, “क्रिकेट का क्या शानदार दिन है! कोहली ने अपनी क्लास और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करते हुए एक और शानदार शतक बनाया. शानदार प्रतिभा!” इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि “कोहली का अपनी स्टाइल में छठा आईपीएल शतक। कोहली अपने सबसे अच्छी फॉर्म में हैं और फाफ के लिए क्या शानदार सीजन है।”
और पढ़िए –IPL 2023: 64 मैचों के बाद फाफ ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें किस नंबर पर हैं शिवम दुबे
मैच का लेखा-जोखा
राजीव गांधी स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/5 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (100) और फाफ डु प्लेसिस (71) की शानदार पारियों के दम पर 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। आरसीबी की तरफ से इस जीत में विराट कोहली के छक्के ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
46 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines