IPL 2023: आईपीएल 2023 में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कमाल कर रहे हैं। जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर ये बॉलर सीएसके के लिए मैच विनर बनकर उबरा है। इस खिलाड़ी को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में श्रीसंत ने कहा कि सीएसके को ब्रावो का रिप्लेसमेंट मिल गया है। अगर वो बल्लेबाजी करने में सक्षम रहते हैं तो फिर ब्रावो के परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे।’
एस श्रीसंत ने आगे कहा कि पथिराना के पास जो विकेट लेने की क्षमता है वो काफी शानदार है। उनके पास बेहतरीन यॉर्कर के अलावा स्लोअर बॉल भी काफी अच्छी है। उन्हें रीड करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने भी यही कहा है कि जिन गेंदबाजों का एक्शन मुश्किल होता है उन्हें पिक करना भी काफी मुश्किल हो जाता है।’
लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं पथिराना
दरअसल, मथीशा पथिराना पिछले कुछ मैचों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनके प्रदर्शन से श्रीसंत काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस गेंदबाज की तारीफ में कहा कि पथिराना ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। यहां तक कि जब वो टीम के लिए नहीं खेल रहे थे, तब भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा था। धोनी ने हर एक खिलाड़ी को तैयार रहने के लिए कहा था।’
इस सीजन मथीशआ पथिराना का प्रदर्शन
इस सीजन मथीशा पथिराना ने कमाल की बॉलिंग की है। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 37 रन देकर 3 विकेट थे। वह अभी तक 8 मैचों में वो 13 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि वह 12 विकेट उनके डेथ ओवर्स में ले चुके हैं। वह इस सीजन डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ड्वेन ब्रावो भी डेथ ओवर्स में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और काफी विकेट चटकाते थे।
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
41 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
11 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
11 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
13 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines