RR vs LSG: अफगानिस्तान के 'बुमराह' ने किया IPL डेब्यू, केएल राहुल की टीम से बरपाएगा कहर
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 RR vs LSG Naveen ul Haq Bumrah of Afghanistan IPL Debut
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 RR vs LSG Naveen ul Haq Bumrah of Afghanistan IPL Debut
RR vs LSG: आईपीएल का 26वां मुकाबला राजस्थाने के जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का आईपीएल डेब्यू कराया है। इस गेंदबाज को मार्क वुड की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का एक्शन दूसरे गेंदबाजों से अलग है। कुछ हद तक वो जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करते हैं।
नवीन उल हक अफगानिस्तान से आते हैं। इस तेज गेंदबाज को टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। खास बात ये है कि ये खिलाड़ी दुनियाभर में टी20 लीग खेलता है। बिग बैश लीग हो या पीएसएल, बीपीएल और सीपीएल में भी ये खिलाड़ी खेला है। नवीन उल हक डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माना जाता है।
Totally a similar release point – Jasprit Bumrah and Naveen Ul Haq. pic.twitter.com/429nWNrITl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2021
नवीन उल हक ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 7 वनडे, 27 टी20 खेले हैं। उन्होंने वनडे में कुल 14 विकेट लिए, जबकि टी20 में उनके नाम 34 विकेट हैं। अगर ओवरआल टी20 की बात करें तो इस गेंदबाज ने132 मैचों में 160 विकेट हासिल किए हैं। उनका इकॉनमी रेट भी 8 रन प्रति ओवर है।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, जेसन होल्डर, रियान पराग, जॉस बटलर, ध्रुव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल.
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, और नवीन उल हक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: