IPL 2023 RR vs LSG: आईपीएल का 26वें मुकाबले में गजब का नजारा देखने को मिला। जयपुर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में रॉयल्स को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के सामने 155 रन का छोटा टार्गेट था, लेकिन टीम 6 विकेट खोकर महज 144 रन ही बना सकी। आरआर का ये हाल तब रहा, जब टीम का पहला विकेट 87 रन पर गिरा। रॉयल्स की अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ ने गेम में वापसी की और RR को 144 रन पर सीमित कर दिया। आवेश खान ने लास्ट ओवर में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने कुल 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – RR vs LSG: काइल मेयर्स या फिर क्विंटन डी कॉक किसे करनी चाहिए ओपनिंग? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
लखनऊ के लिए काइल मायर्स ने 51 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं आखिरी में मार्कस स्टोयनिस 21 और निकोलस पूरन ने 28 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। आज युजवेंद्र चहल सबसे महंगे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। अब अगर राजस्थान को मुकाबला जीतना है तो उसे 20 ओवर में 154 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – RR vs LSG Head to Head: क्या लखनऊ के खिलाफ राजस्थान जीत की हैट्रिक बना पाएगी, रॉयल्स के पक्ष में रिकॉर्ड्स
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines