IPL 2023: आईपीएल 2023 में रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल का जलवा दिख रहा है। वह क्रीज पर आते हैं और बल्ले से तबाही मचा देते हैं। इस सीजन 22 साल के इस युवा ने कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाकर सभी को हैरान कर दिया है। गुरुवार को खेले गए 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया।
चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की टीम के लिए ध्रुव ने फिनिशर का रोल निभाया और 15 बॉल पर 34 रनों की तूफानी पारी खेली। इनकी पारी के दम पर ही रॉजस्थान 200 रनों तक पहुंच सकी। जुरेल सिर्फ इसी मैच में नहीं बल्कि वह इस सीजन लगभग हर मैच में कमाल कर रहे हैं। 7 मैचों में उन्होंने भले ही 130 रन बनाए हों, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.97 का रहा है। ये खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री मार सकता है।
IPL 2023 में ध्रुव जुरेल की अब तक की पारियां
32*(15) बनाम पंजाब किंग्स
8*(3) बनाम दिल्ली कैपिटल्स
4(6) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
18(10) बनाम गुजरात टाइटंस
0(1) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
34*(16) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर
34(15) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
कौन हैं ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं। उनके पिता का नाम नेम सिंह जुरेल है। पिता सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। ध्रुव टीम इंडिया के लिए अंडर-19 विश्व कप में अपना जलवा दिखा चुके हैं। वह आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल थे।इस खिलाड़ी को साल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1651871680061648897?s=20
पहले ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे ध्रुव
बताया जाता है कि करियर की शुरुआत में ध्रुव जुरेल ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं थी। ऐसे में उन्होंने विकेटकीपिंग में हाथ आजमाया और इस रोल में उन्होंने सभी को प्रभावित किया। इसके साथ ही वह मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपर भी बन गए।
मां ने सोने की चेन बेचकर दिलाई थी क्रिकेट किट
जब ध्रुव जुरेल 12 साल के हुए तो उन्होंने घर में क्रिकेट किट की मांग की। चूकि पिता आर्मी से रिटायर थे। इसलिए क्रिकेट किट खरीदना आम नहीं था। साथ ही उनके पिता चाहते थे कि बेटा सेना में अफसर बने, इसलिए आसानी से किट भी नहीं खरीद रहे थे, लेकिन जब ध्रुव ने कहा कि अगर उन्हें क्रिकेट किट नहीं मिली तो वह घर छोड़ देंगे। इसके बाद इस खिलाड़ी की मां ने सोने की चेन बेचकर बेटे को किट दिलाई थी। समय गुजरता गया और फिर क्रिकेट में ध्रुव की रुचि और प्रतिभा देखकर पिता भी उनका समर्थन करने लगे। इसके बाद ध्रुव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ध्रुव ने अपनी कप्तानी में अंडर-19 एशिया कप जिताया
लंबे परिश्रम के बाद ध्रुव जुरेल साल 2020 में देश की अंडर-19 टीम में चुने गए और उपकप्तान भी बनाए गए। उनकी टीम विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई, लेकिन ध्रुव ने अपनी कप्तानी में अंडर-19 एशिया कप जीता। तभी से ये खिलाड़ी चर्चा में आया और इस सीजन राजस्थान उन्हें नीलामी में अपने साथ जोड़ा था।
ध्रुव जुरेल का क्रिकेट करियर
ध्रुव जुरेल 22 साल के हैं। उन्होंने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 मैच खेले हैं। इस खिलाड़ी ने 4891 की औसत से 587 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 249 हाई स्कोर बनाया है। कुल 10 टी20 मैचों में जुरेल 158 रन बना चुके हैं। उनका हाई स्कोर 34 है। लेकिन स्ट्राइक रेट 150.47 का है, जो टी20 में बढ़िया माना जाता है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines