Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: आईपीएल में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। लेकिन इस जीत में मुंबई ने पूरी जान लगा दी थी। हालांकि टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने भी अहम रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है, जिसके साथ उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में इस मामले में रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक 17 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
बता दें कि बीती रात मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 172 रनों का स्कोर दिया था। लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रनों जबरदस्त पारी खेली और वह टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। हालांकि रोहित आखिरी ओवरों में आउट हो गए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर चुके थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।