IPL 2023: आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच खेला जाना है। यह बड़ा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसमें जो भी टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर जियो सिनेमा को इंटरव्यू दिया।
और पढ़िए – IPL 2023: फाइनल से पहले दीपक चाहर ने अपनी फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘सब बढ़िया है’
रोहित शर्मा ने तिलक और नेहाल की तारीफ की
रोहित शर्मा ने टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘तिलक वर्मा और नेहल वढेरा की कहानी भी बुमराह, हार्दिक, क्रुणाल जैसी ही होगी। 2 साल बाद लोग कहेंगे कि ये सुपरस्टार टीम है। ये दो लोग भविष्य में मुंबई और भारत के लिए एक बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे।’
तिलक और नेहाल का इस सीजन प्रदर्शन
तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। तिलक ने जहां 9 मैचों में 274 रन बनाए तो वहीं नेहाल को 10 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान 3 मैचों में बैटिंग नहीं आई। बाकी 7 पारियों में इस खिलाड़ी ने 193 रन बनाए हैं। जब मुंबई के शुरुआती विकेट गिरे, तब इन युवाओं ने जिम्मेदारी ली और रन बनाए हैं।
ट्रोलर्स पर रोहित ने दिया ये बयान
रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के सवाल पर रोहित ने कहा कि ‘उनके लिए सिर्फ उनके परिवार, दोस्त और टीममेट के विचार मायने रखते हैं। मैं ये नहीं देखता कि दूसरे मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं। वो ट्रोलर्स हैं जो कह सकते हैं कहेंगे। हमें उनपर सोच कर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। मैंने पिछले 15 सालों में सबकुछ देखा है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
26 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
27 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines