IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी- अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस साल प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पिछले साल के खराब सीजन के बाद वापसी करना चाहेगी। इस सीजन में मुंबई की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में हैं। हालांकि कुछ मैचों में सूर्यकुमार यादव भी कप्तानी कर सकते हैं।
इस वजह से हर मैच में कप्तानी नहीं करेंगे रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम के हिट मैन इस साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के ध्यान में रखते हुए वर्क लोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं। इस साल आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से वो मुकाबलों का चयन करेंगे और उसके बाद ही मैदान पर उतरेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने कप्तान के साथ मिलकर लिया है।
और पढ़िए – IPL 2023: पृथ्वी शॉ को मिला BCCI के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन, गांगुली बोले-टीम इंडिया में लौटने को तैयार है
रोहित की जगह सूर्या को मिलेगी कमान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान रोहित शर्मा की जगह पर उनकी गैर मौजदूगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे। नियमित कप्तान डग आउट में मौजूद रहेंगे और टीम के फैसलों में मदद करेंगे। रोहित शर्मा के निर्देशन में सूर्यकुमार यादव टीम के लिए मैदान पर कप्तानी करते नजर आएंगे।
आईपीएल के बाद भारतीय टीम को खेलना है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के सिर्फ नौ दिन बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला 7 जून से खेला जाएगा। और आईपीएल का फाइनल 28 मई को होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा इस साल एशिया कप और 50 ओवर वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसी को देखते हुए रोहित ने ये निर्णय लिया है।
IPL: सबसे सफल टीम है मुंबई
बता दें कि आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 4 IPL टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
और पढ़िए – IPL 2023: CSK और RCB को मिली खुशखबरी, श्रीलंका के इन खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए मिली राहत
2 अप्रेल को होगा मुंबई इंडियंस का पहला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines