Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: भारत में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित हर साल आईपीएल में कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमखम दिखाते हैं। ऐसे में इस 16वें सीजन में जब वे बल्ला हाथ में लेंगे तो उनकी नजर में एक खास रिकॉर्ड होगा।
रोहित ने आईपीएल में अभी तक 5,881 रन बनाए हैं और वह 6,000 के आंकड़े को छूने से सिर्फ 121 रन दूर हैं। आईपीएल के इतिहास में केवल कोहली और धवन ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं जो यह कारनामा कर पाए हैं। वार्नर भी इस सीजन यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में 5,881 रन बनाए हैं।इन खिलाड़ियों के अलावा आईपीएल में कोई भी सक्रिय खिलाड़ी 5,000 या उससे अधिक रन नहीं बना पाया है।
1. विराट कोहली – 6624 रन
2. शिखर धवन – 6224
3. डेविड वॉर्नर – 5881
4. रोहित शर्मा – 5879
5.सुरेश रैना – 5528
रोहित ने आईपीएल में 227 मैच खेले हैं और 30.30 के औसत से 5,879 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.89 का रहा है। उन्होंने IPL में 40 अर्द्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन नाबाद है।
बता दें कि आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 4 IPL टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।