RCB vs SRH Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। ये मैच आरसीबी के लिए जीतना बेहद ही जरुरी है। इसे जीतकर वह टॉप-4 में एंट्री मार लेगी।
आरसीबी का शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरु को इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में से 6 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 12 अंक हैं। वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर मौजूद है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से मात दी थी।
और पढ़िए –IPL 2023: आखिर के मैचों में DC मचाएगी धमाल, टीम की तरफ से आया ये बड़ा बयान
आरसीबी के टॉप परफॉर्मर
आरसीबी की तरफ से अब तक इस टूर्नामेंट में फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 631 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन मोहम्मद सिराज का रहा है जिन्होंने 16 विकेट झटके हैं।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन
हैदराबाद को इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में केवल 4 में जीत और 7 में हार मिली है। 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में टीम नौवें स्थान पर है। टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
हैदराबाद के टॉप खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन हेनरी क्लासेन ने बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 362 रन बटोरे हैं। इसके अलावा टीम के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं। जिन्होंने मात्र 12 मैचों में 14 सफलताएं अपने नाम की है।
Hyderabad Pitch Report: कैसी है हैदराबाद की पिच?
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है, इसलिए बल्लेबाजों को स्पिनर्स को संभल कर खेलना होगा। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद– क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपक), काइल मेयर्स, दीपक हूड्डा, क्रणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकेलस पूरन, स्वापनिल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
14 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
27 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines