IPL 2023, RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम वर्ष 1969 में बनकर तैयार हुआ था और यहां की दर्शक क्षमता लगभग 40,000 की है।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन करेंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में होगी। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बैंगलोर की टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आई थी ऐसे में वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर, राजस्थान को अपने लास्ट गेम में लखनऊ के हाथों करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में संजू सैमसन की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
IPL 2023 RCB vs RR Pitch Report: कैसी रहेगी बैंगलोर की पिच?
बेंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है। आईपीएल में इसे गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है पिच पर ढेरों रन बनते हैं और चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस बार भी यहां की पिच पर बहुत कुछ बदलने नहीं जा रहा है। पिच सपाट है और इसमें गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल होगा। इस मैदान की पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। कप्तान आम तौर पर यहां टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने केवल 33 मैच (39.76 प्रतिशत) जीते हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 46 मैच (55.42 प्रतिशत) जीते हैं। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर आरसीबी (263/5 बनाम पुणे वारियर्स, 2017) के नाम दर्ज है। न्यूनतम स्कोर भी आरसीबी (82 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), 2008) के ही नाम दर्ज है।
और पढ़िए – KKR vs CSK: ‘वाह क्या बॉल है’, Theekshana ने उखाड़ा Roy का स्टंप, देखें वीडियो
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरॉन हेटमेयर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, क्रुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जम्पा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाशदीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, डेविड विली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
6 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
39 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines