RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। मैच से पहले ही वे रन बनाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।
विराट कोहली ने सिराज की गेंद पर मारे छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। हालांकि पिछले दो मैचों में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला है। इस मैच में वे कुछ रन बटोरना चाहेंगे। इसके लिए कोहली द्वारा विशेष तैयारी भी की जा रही है।
विराट कोहली का प्रेक्टिस करते हुए एक वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें विराट कोहली नेट्स में मोहम्मद सिराज की गेंद पर प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोहली पहले एक दो गेंद मिस करते हैं वहीं बाद में स्विंग को काटने के लिए आगे बढ़कर शॉट्स खेलते हैं।
आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक सात मैच खेले हैं। वे उनमें से चार गेम जीतने में सफल रहे हैं और तीन हारे हैं। उन्होंने पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। जिसमें टीम ने जीत हासिल की थी। उनके फिलहाल 8 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कवॉड: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines