IPL 2023, RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच आज, कोहली-वॉर्नर समेत कई दिग्गज आएंगे नजर
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 20वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बैंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे होगा।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डू प्लेसी कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में है। ये दोनों ही खिलाड़ी धाकड़ फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। इस मैच में इन दोनों के अलावा ग्लेन मेक्सवेल, विराट कोहली और पृथ्वी शॉ समेत कई दिग्गज नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2023 में अपने तीन मैचों में केवल एक मुकाबले में जीत हासिल की है और दो मैचों में शिकस्त झेली है। वहीं दिल्ली ने अपने 4 मैचों में सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है। डीसी आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। हालांकि दिल्ली को आरसीबी को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर– विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल।
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी , विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: हैदराबाद की जीत से आरसीबी को हुआ भारी नुकसान, जानें टॉप-4 टीमों के नाम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: