IPL 2023, RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 20वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बैंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम वर्ष 1969 में बनकर तैयार हुआ था और यहां की दर्शक क्षमता लगभग 40,000 की है।
IPL 2023, RCB vs DC Pitch Report: कैसी है चिन्नास्वामी की पिच?
बेंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है। आईपीएल में इसे गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है पिच पर ढेरों रन बनते हैं और चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस बार भी यहां की पिच पर बहुत कुछ बदलने नहीं जा रहा है। पिच सपाट है और इसमें गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल होगा। इस मैदान की पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। कप्तान आम तौर पर यहां टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने केवल 33 मैच (39.76 प्रतिशत) जीते हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 46 मैच (55.42 प्रतिशत) जीते हैं। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर आरसीबी (263/5 बनाम पुणे वारियर्स, 2017) के नाम दर्ज है। न्यूनतम स्कोर भी आरसीबी (82 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), 2008) के ही नाम दर्ज है।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डू प्लेसी कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में है। ये दोनों ही खिलाड़ी धाकड़ फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। इस मैच में इन दोनों के अलावा ग्लेन मेक्सवेल, विराट कोहली और पृथ्वी शॉ समेत कई दिग्गज नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines