नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच सोमवार को बेंगलुरू में खेले गए आईपीएल के 24वें मुकाबले में गजब नजारा देखने को मिला। सीएसके की पारी के दौरान हर्षल पटेल आखिरी ओवर डालने आए, लेकिन उन्हें सिर्फ दो गेंद फेंकने के बाद ही पूरा ओवर डालने से मना कर दिया गया। अंपायर की मनाही के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने इसे पूरा किया।
20वें ओवर में फेंकी गईं 10 गेंद
दरअसल, हर्षल पटेल ने इस ओवर की पहली गेंद तो जैसे-तैसे डाल ली, लेकिन दूसरी गेंद उन्होंने मोईन अली को कमर से ऊपर फेंक दी। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद उन्होंने इसे दोबारा डाला तो बाइ का एक रन लेकर रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर आ गए। अगली गेंद पर जडेजा ने बाइ का एक रन लेकर मोईन को स्ट्राइक दी, लेकिन हर्षल ने अगली ही गेंद वाइड फेंक दी।
और पढ़िए – IPL 2023: नितीश राणा और ऋतिक शौकिन पर लगा जुर्माना, सूर्यकुमार यादव को भी देना पड़ा फाइन
https://twitter.com/IPL/status/1647991884609093634?cxt=HHwWhIDQref4694tAAAA
इसके बाद उन्होंने जब दूसरी गेंद को दोबारा डाला तो एक बार फिर वही गलती की और बॉल मोईन की कमर से ऊपर गई। अब अंपायर ने हर्षल को गेंद फेंकने से रोक लिया। इस तरह वह सिर्फ 2 गेंद ही फेंक पाए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ये ओवर पूरा किया। हालांकि उन्होंने भी इसमें एक वाइड बॉल फेंक दी। 20वें ओवर से कुल 16 रन आए। जिसमें कुल 10 गेंद फेंकी गईं, इनमें से दो नो बॉल और दो वाइड रहीं। हर्षल का ये ओवर इतना लंबा हुआ कि दर्शक दंग रह गए। इस मैच में हर्षल ने 3.2 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 2.4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया।
अंपायर ने क्यों नहीं करने दिया ओवर
दरअसल, क्रिकेट के नियम 41.7.1 के अनुसार- “कोई भी बॉल जो पॉपिंग क्रीज पर सीधे खड़े बल्लेबाज की कमर की ऊंचाई से ऊपर बिना पिचिंग गुजरेगी, वह अनुचित मानी जाएगी। जब भी ऐसी डिलीवरी फेंकी जाएगी, तो अंपायर इसे नो बॉल देगा।”
नियम 41.7.4 के अनुसार- “उस पारी में एक ही गेंदबाज द्वारा इस तरह की यदि दो खतरनाक बॉल डाली गई हैं तो अंपायर कप्तान को सूचित कर गेंदबाज को बॉलिंग से सस्पेंड कर देगा।” हर्षल इससे पहले 2021 में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी एक पारी में 2 बीमर फेंक चुके थे, लेकिन तब उन्हें गेंदबाजी से सस्पेंड नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने लेग-स्टंप के बाहर जो पहली बीमर डाली, वह बल्लेबाज के लिए उतनी खतरनाक नहीं थी।
‘खतरनाक’ की श्रेणी में होनी चाहिए बॉल
यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ये अंपायर पर निर्भर करेगा कि वो बीमर को बल्लेबाज के लिए खतरनाक यानी चोट पहुंचाने वाली माने या नहीं। सोमवार को अंपायर ने दोनों गेंदों को ‘खतरनाक’ की श्रेणी में रखा, इसलिए हर्षल अपना पूरा ओवर नहीं कर पाए।
और पढ़िए – RCB vs CSK Head to Head: आरसीबी और सीएसके में कौन किसपर भारी? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
सिराज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज है। उन्होंने इस सीजन 3 अप्रैल को MI के खिलाफ खेले गए मैच में 19वें ओवर में 5 वाइड गेंद फेंकी थीं। इस तरह उन्होंने इस ओवर को पूरा करने के लिए कुल 11 गेंद फेंकीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
8 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
18 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
34 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines