नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु में खेले गए बड़े मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से खूब रन बने, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स RCB पर भारी पड़ गई। सीएसके ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 226 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
कई कैच छूटे
जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। दर्शकों से खचाखच भरे आरसीबी के घरेलू स्टेडियम में मैच जीतकर धोनी ने भी इस बात की चिंता जताई कि यदि फाफ और मैक्सी रहते तो वे हार जाते। इस मैच में कई कैच छूटे, लेकिन अंतत: सीएसके ने आरसीबी के घर में ये मुकाबला जीत लिया।
और पढ़िए – CSK vs RCB: विराट कोहली को आउट होता देख मायूस हुईं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन वायरल
शुरुआत में यह थोड़ा पेचीदा था
एमएस धोनी ने कहा- यह एक अच्छा विकेट है। आईपीएल के शुरुआती हिस्से में आपको काफी ओस मिलती है। आप अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और फिर आपके दिमाग में जो कुछ भी है उसे बदलना चाहते हैं। शुरुआत में यह थोड़ा पेचीदा था। हमने इसे सरल रखा और पारी के दूसरे हाफ में जितना संभव हो सके करने की कोशिश की।
शिवम दुबे की तारीफ
शिवम दुबे की तारीफ कर धोनी ने कहा- वह ऐसा व्यक्ति है जो क्लीन हिट कर सकता है। उसे तेज गेंदबाजों से समस्या है, लेकिन स्पिनरों के खिलाफ वह क्लीन हिटर है। हमारे पास उसके लिए कुछ योजनाएं थीं, लेकिन दुर्भाग्य से जब वह शिविर में आया तो वह घायल हो गया इसलिए हम उसके साथ काम नहीं कर सके। हमें लगता है कि वह कोई है जो हमें आगे पहुंचा सकता है। उसे हमसे ज्यादा विश्वास करने की जरूरत है। हम केवल एक निश्चित सीमा तक मार्गदर्शन कर सकते हैं, लेकिन एक बार जब आप सीमा रस्सियों को मैदान में पार कर लेते हैं तो आप अपने दम पर आगे बढ़ते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs SRH: हैदराबाद में गेंदबाजों की होगी चांदी या बल्लेबाज मचाएंगे धूम? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
फाफ और मैक्सी रहते तो 18वें ओवर तक जीत हासिल कर लेते
धोनी ने आगे कहा- जब भी आप 220 रन बनाते हो तो बल्लेबाजों को हिट करते रहना होता है। अगर फाफ और मैक्सी इसी तरह जारी रहते तो 18वें ओवर तक जीत हासिल कर लेते। मैं विकेट के पीछे से आकलन करता रहता हूं। हमेशा इस बात में शामिल रहता हूं कि परिणाम के बारे में सोचने के बजाय इसे देखें कि क्या किया जाना चाहिए। डेथ ओवर युवाओं के लिए मुश्किल होता है, खासकर साल के इस समय में जब ओस चारों ओर होती है, लेकिन वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ब्रावो विशेषज्ञों में से एक हैं। उनके मार्गदर्शन में गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह एक टीम गेम है। कोच, बॉलिंग कोच और सीनियर खिलाड़ी उनका मार्गदर्शन करते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Ultram)
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines