IPL 2023, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। बैंगलोर और चेन्नई के बीच अब तक हुए सारे मैच काफी रोमांचक रहे हैं। इस मैच से पहले दोनों के बीच का आंकड़ा देखना बेहद जरूरी है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में है। इस मैच में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs SRH: हैदराबाद में गेंदबाजों की होगी चांदी या बल्लेबाज मचाएंगे धूम? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
RCB vs CSK Head to Head: बैंगलोर और चेन्नई में कौन किसपर भारी?
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मशहूर टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मैच हुए हैं। इन 31 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैचों में जीत हासिल की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात्र 10 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं, इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ था, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।
इन दोनों के बीच खेले गए आखिरी 5 मैचों में चेन्नई ने 3 में जीत हासिल की है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था जिसमें चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रनों से मात दी थी।
आईपीएल 2023 में दोनों का ऐसा है प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों का यह 5वां मुकाबला है। इससे पहले खेले 4-4 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने 2-2 में जीत हासिल की है।
और पढ़िए – CSK vs RCB: विराट कोहली को आउट होता देख मायूस हुईं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स छठे और फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7वें नंबर पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
6 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
10 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
31 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines