RCB vs CSK Head to Head: आरसीबी और सीएसके में कौन किसपर भारी? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। बैंगलोर और चेन्नई के बीच अब तक हुए सारे मैच काफी रोमांचक रहे हैं। इस मैच से पहले दोनों के बीच का आंकड़ा देखना बेहद जरूरी है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में है। इस मैच में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मशहूर टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मैच हुए हैं। इन 31 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैचों में जीत हासिल की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात्र 10 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं, इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ था, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।
इन दोनों के बीच खेले गए आखिरी 5 मैचों में चेन्नई ने 3 में जीत हासिल की है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था जिसमें चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रनों से मात दी थी।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों का यह 5वां मुकाबला है। इससे पहले खेले 4-4 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने 2-2 में जीत हासिल की है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स छठे और फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7वें नंबर पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: