IPL 2023, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम वर्ष 1969 में बनकर तैयार हुआ था और यहां की दर्शक क्षमता लगभग 40,000 की है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में है। इस मैच में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
IPL 2023 RCB vs CSK Pitch Report: कैसी रहेगी बैंगलोर की पिच?
बेंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है। आईपीएल में इसे गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है पिच पर ढेरों रन बनते हैं और चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस बार भी यहां की पिच पर बहुत कुछ बदलने नहीं जा रहा है। पिच सपाट है और इसमें गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल होगा। इस मैदान की पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। कप्तान आम तौर पर यहां टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने केवल 33 मैच (39.76 प्रतिशत) जीते हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 46 मैच (55.42 प्रतिशत) जीते हैं। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर आरसीबी (263/5 बनाम पुणे वारियर्स, 2017) के नाम दर्ज है। न्यूनतम स्कोर भी आरसीबी (82 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), 2008) के ही नाम दर्ज है।
चेन्नई सुपर किंग्स स्कवॉड: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसांडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हेंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद और तुषार देशपांडे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर स्कवॉड: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines