नई दिल्ली: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लखनऊ में खेले गए मुकाबले में बहस हो गई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए दोनों पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया। साथ ही नवीन उल हक पर भी 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कोहली-गंभीर के बीच ऐसी स्थिति बनी हो। पहले भी दोनों के बीच कई बार ऑनफील्ड विवाद सामने आ चुके हैं। अब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि स्टार जोड़ी के बीच जितनी जल्दी मध्यस्थता हो, बेहतर होगा।
उन्हें एहसास होगा कि बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मुझे लगता है कि एक या दो दिन में दोनों इसे समझ जाएंगे। उन्हें एहसास होगा कि इससे बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। दोनों एक ही स्टेट के लिए खेले हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट भी खेला है। गौतम डबल वर्ल्ड कप विनर हैं, विराट आइकॉन हैं। दोनों दिल्ली से आते हैं। मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात यह होगी कि उन दोनों को एक बार बैठा दिया जाए और इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए।
जितना जल्दी हो उतना अच्छा है
शास्त्री ने आगे कहा- “जो कोई भी यह करता है, जितना जल्दी हो उतना अच्छा है, क्योंकि आप नहीं चाहते कि यह और बिगड़ जाए। अगली बार जब वे फिर से मिलेंगे तो फिर बहस हो सकती है और चीजें खराब हो सकती हैं। अगर मुझे करना है तो ऐसा ही हो।”
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines