IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से मात दे दी। इस मैच में जहां सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से जलवा बिखेरा वहीं राशिद खान ने गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी शानदार बल्लेबाजी का भी नजारा दिखाया। मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल के अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
IPL 2023 Orange Cap: सूर्यकुमार यादव की टॉप-5 में एंट्री
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली और 103 रन बनाए। इसी के चलते उनके इस सीजन में 479 रन हो गए हैं। इसी के साथ वे ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर फिल्हाल 576 रनों के साथ फाफ डु प्लेसिस मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल 575 रनों के साथ मौजूद है।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज
फाफ डुप्लेसी- 576
यशस्वी जायसवाल- 575
सूर्यकुमार यादव- 479
शुभमन गिल- 475
डेवोन कॉन्वे- 468
IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप पर राशिद खान का राज
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो, राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर इस सूची में टॉप कर लिया है। उनके अब इस सीजन में 23 विकेट हो गए हैं और उन्होंने युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है। राशिद के अलावा पीयूष चावला ने भी इस मैच में 2 विकेट लिए कुल 19 विकेट पर पहुंच गए।
पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाज
राशिद खान- 23 विकेट
युजवेंद्र चहल- 21 विकेट
पीयूष चावला- 19 विकेट
मोहम्मद शमी- 19 विकेट
तुषार देशपांडे- 19 विकेट
मैच का लेखा-जोखा
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 103* रन बनाए थे।219 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी GT टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 79* रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने 3 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines