MI vs GT Preview: इंडियन पीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर 2 खेला जाएगा। मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का होगा। इसमें जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने की बेहतरीन वापसी
मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल के नंबर-4 पर रही। टीम के 14 मैचों 8 जीत और 6 हार से 16 पॉइंट्स थे। टीम ने इसके बाद एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह से मात दी और क्वालिफायर में जगह पक्की की। टीम ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की है।
मुंबई पलटन के स्टार खिलाड़ी
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। उन्होंने 15 मुकाबलों में 544 का स्कोर हासिल कर लिया है। इसके अलावा टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला ने लिए हैं। उनके खाते में 21 विकेट हासिल है।
गुजरात टाइटंस का बेहतरीन प्रदर्शन
डिफेंडिग चैंपयिन गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में टॉप पर रहकर फिनिश किया था। टीम के 14 मैचों में 10 जीत और 4 हार से 20 पॉइंट्स थे, लेकिन क्वालिफायर-1 में टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस के चमकते हुए सितारे
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उनके 15 मुकाबलों में 722 रन हैं। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 26 विकेट झटक लिए हैं वे लीडिंग विकेटटेकर भी हैं।
MI vs GT Head to Head: कौन किसपर भारी?
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते हैं वहीं गुजरात टाइटंस के खाते में 1 जीत है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहली बार आमने-सामने होने वाली है।
Ahemdabad Pitch Report: कैसी है अहमदाबाद की पिच?
अहमदाबाद की पिच हाई स्कोरिंग है, यहां टॉस जीतकर टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करेंगी। स्पिनर्स के मुकाबले पेसर्स को यहां ज्यादा विकेट मिलते हैं। इस साल इस मैदान पर कई बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है ऐसे में प्लेऑफ में भी रनों की बरसात देखी जा सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय और आकाश मधवाल।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, यश दयाल और नूर अहमद।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines