---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Purple Cap: 55 मैचों के बाद क्या है पर्पल कैप की स्थिति, देखें कौन जमाएगा कब्जा?

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 55 मैच खेले जा चुके हैं। गुरुवार को हुए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें चेन्नई ने 27 रनों से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले का पर्पल कैप की रेस पर कोई असर नहीं हुआ। लीग का 55 मुकाबलों के बाद […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 55 मैच खेले जा चुके हैं। गुरुवार को हुए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें चेन्नई ने 27 रनों से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले का पर्पल कैप की रेस पर कोई असर नहीं हुआ। लीग का 55 मुकाबलों के बाद बाद पर्पल कैप पर गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कब्जा जमाया हुआ है। उन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है।

पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर उनकी ही टीम के साथ गेंदबाज राशिद खान हैं, जिन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 19 विकेट निकाले हैं। पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गए 11 मैचों में कुल 19 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला हैं, जिन्होंने 11 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए हैं।

---विज्ञापन---

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

19- मोहम्मद शमी (GT), मैच 11
19- राशिद खान, (GT) मैच 11
19- तुषार देशपांडे, (CSK) मैच 11
17- पीयूष चावला, (MI) मैच 11
17- वरुण चक्रवर्ती, (KKR) मैच 11

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दिया जाता है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

---विज्ञापन---

पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

First published on: May 11, 2023 02:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola