हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में पीयूष चावला ने लगाई छलांग, देखें कौन है सबसे आगे

विज्ञापन
IPL 2023 Purple Cap Piyush Chawla jumped with 21 wickets

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाना है। यह लीग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि पहले क्वालिफायर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों के बड़े अंतर हराकर मुंबई इंडियंस की टीम पूरे जोश में है। इस मुकाबले का असर पर्पल कैप की रेस पर भी पड़ा है।

पीयूष चावला को 1 स्थान का फायदा

पीयूष चावला अब पर्पल कैप की रेस में 21 विकटों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 1 विकेट निकाला था। इस लीग में खेले गए अब तक 72 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर बने हुए हैं।

राशिद और मोहम्मद शमी के बीच रोचक जंग

ऑरेंज कैप के लिए गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके साथ राशिद खान के बीच रोचक जंग देखने को मिल रही है। शमी जहां 26 विकटों के साथ टॉप पर हैं तो वहीं राशिद ने इस सीजन अब तक उनसे एक कम 25 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

26- मोहम्मद शमी (GT) मैच 15
25- राशिद खान (GT), मैच 15
21- पीयूष चावला (MI) मैच 14
21- युवजेंद्र चहल (RR), मैच 14
21- तुषार देशपांडे (CSK) मैच 15

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

विज्ञापन

पिछली बार किसे दिया गई थी पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola