IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस लीग का 44वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। लेकिन इस मैच की पहली इनिंग के 19.2 ओवर ही डाले गए और बारिश आ गई। पहले लखनऊ की टीम बैटिंग कर रही थी। इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पर्पल कैप की रेस में गुजरात टीम के मोहम्मद शमी 9 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में पीयूष चावला भी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं।
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
17- मोहम्मद शमी, मैच 9
17- तुषार देशपांडे, मैच 9
15- पीयूष चावला, मैच 9
15- मोहम्मद सिराज, मैच 8
15- राशिद खान, मैच 9
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines