IPL 2023 Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से मात दी। वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक तरीके से राजस्थान पर जीत दर्ज की। दोनों मुकाबलों को मिलाकर कुल 17 विकेट गिरे। जिससे पर्पल कैप की लिस्ट में भारी बदलाव देखने को मिला है।
मोहम्मद शमी ने तुषार देशपांडे से छीनी पर्पल कैप
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 171 रन बनाए। इस मैच में गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने एक विकेट चटकाया। इसके चलते वे आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
और पढ़िए – IPL 2023: मैदान में उल्टा ट्राउजर पहनकर क्यों उतरे ऋद्धिमान साहा? खुद बताई मजेदार वजह
शमी के आईपीएल 2023 में कुल 19 विकेट हो गए जिसके चलते उन्होंने टॉप पर मौजूद तुषार देशपांडे से पर्पल कैप छीन ली है। शमी के अलावा एक विकेट लेते ही राशिद खान भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। राशिद, शमी और तुषार तीनों के 19 विकेट हैं लेकिन शमी की इकोनॉमी सबसे बेहतर है।
युजवेंद्र चहल की टॉप -5 में वापसी
आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर की तरफ से युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके। इसी के चलते उनकी टॉप-5 में एंट्री हो गई है। उनके 11 मैचों में कुल 17 विकेट हो गए हैं।
और पढ़िए – RCB को 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जिता देता ये खिलाड़ी, वसीम अकरम ने कोहली की कप्तानी पर उठाए सवाल
IPL 2023 Purple Cap: ये हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
-मोहम्मद शमी- 19 विकेट
-राशिद खान- 19 विकेट
-तुषार देशपांडे- 19 विकेट
-पीयूष चावला- 17 विकेट
-युजवेंद्र चहल- 17 विकेट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines