Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023 Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से मात दी। वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक तरीके से राजस्थान पर जीत दर्ज की। दोनों मुकाबलों को मिलाकर कुल 17 विकेट गिरे। जिससे पर्पल कैप की लिस्ट में भारी बदलाव देखने को मिला है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 171 रन बनाए। इस मैच में गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने एक विकेट चटकाया। इसके चलते वे आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
शमी के आईपीएल 2023 में कुल 19 विकेट हो गए जिसके चलते उन्होंने टॉप पर मौजूद तुषार देशपांडे से पर्पल कैप छीन ली है। शमी के अलावा एक विकेट लेते ही राशिद खान भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। राशिद, शमी और तुषार तीनों के 19 विकेट हैं लेकिन शमी की इकोनॉमी सबसे बेहतर है।
आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर की तरफ से युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके। इसी के चलते उनकी टॉप-5 में एंट्री हो गई है। उनके 11 मैचों में कुल 17 विकेट हो गए हैं।
-मोहम्मद शमी- 19 विकेट
-राशिद खान- 19 विकेट
-तुषार देशपांडे- 19 विकेट
-पीयूष चावला- 17 विकेट
-युजवेंद्र चहल- 17 विकेट
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।