IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है। गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई की टीम ने क्वालिफाई किया था। आज मुंबई और लखनऊ के बीच एलिमिनेटर खेला जाना है। 71 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर बने हुए हैं। खास बात ये है कि टॉप में गेंदबाजों में 3 स्पिनर हैं।
राशिद और मोहम्मद शमी के बीच रोचक जंग
ऑरेंज कैप के लिए गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके साथ राशिद खान के बीच रोचक जंग देखने को मिल रही है। शमी जहां 26 विकटों के साथ टॉप पर हैं तो वहीं राशिद ने इस सीजन अब तक उनसे एक कम 25 विकेट चटकाए हैं। अगर अगले मुकाबले में राशिद 2 विकेट निकालते हैं और शमी को एक भी विकेट नहीं मिलता तो इस सीजन वह पर्पल कैप विनर बन सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: 9 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेगा ये खिलाड़ी, फाफ को छोड़ेगा पीछे
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
26- मोहम्मद शमी (GT) मैच 15
25- राशिद खान (GT), मैच 15
21- युवजेंद्र चहल (RR), मैच 14
21- तुषार देशपांडे (CSK) मैच 15
20- पीयूष चावला (MI) मैच 14
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
पिछली बार किसे दिया गई थी पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
26 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines