IPL 2023: पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी जितेश शर्मा इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें टीम इंडिया का भविष्य भी कहा जा रहा है। इस सीजन जितेश पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका में हैं। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से सभी का दिल जीता है। इस तूफानी बल्लेबाजी के पीछे का राज आखिर क्या है? इसे लेकर पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन कहते हैं कि जितेश आउट होने से नहीं डरते, इसलिए वह खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जितेश ने सिर्फ 27 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि यह मैच पंजाब जीत नहीं सकी थी।
ब्रैड हैडिन ने जितेश शर्मा की बैटिंग पर दिया ये बयान
इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रैड हैडिन ने कहा था कि ‘जितेश शर्मा काफी अच्छी तरह से डेवलप हो रहे हैं। उन्होंने काफी ज्यादा कॉन्फिडेंस हासिल कर लिया है और टूर्नामेंट जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, उनका कॉन्फिडेंस भी अच्छा होता जा रहा है। पिछले कुछ मुकाबलों में भी उन्होंने अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन उन्हें 10 ही गेंद खेलने का मौका मिला था। इस मैच में हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने का मौका देना चाहते थे।’
पहली ही गेंद से हिट कर सकते हैं जितेश
ब्रैड हैडिन ने जितेश की तूफानी बैटिंग के पीछे का राज बताते हुए कहा कि ‘हमने देखा है कि जब जितेश बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो उन्हें आउट होने का कोई डर नहीं रहता है। वो काफी अच्छी तरह से तैयार हो रहे हैं। वो अपने गेम में मैच्योर हो रहे हैं। वो उन खिलाड़ियों में से हैं जिनके पास पहली ही गेंद से हिट करने की क्षमता है। मुझे लगता है कि वो जितनी ज्यादा गेंदों का सामना करेंगे, उतना ही ज्यादा डेवलप होंगे’।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines