IPL 2023: आईपीएल 2023 का 44वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। दिल्ली 8 में से 6 मैच हारकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। इस टीम का मध्यक्रम चिंता विषय है, जो आउट ऑफ फॉर्म से जूझ रहा है। आज गुजरात के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने अक्षर पटेल को टॉप ऑर्डर में बैटिंग नहीं कराने के पीछे की वजह बताई है।
अक्षर पटेल को टॉप ऑर्डर में बैटिंग नहीं कराने को लेकर प्रवीण आमरे ने कहा कि ‘उनके पास मैच को फिनिश करने की क्षमता है। हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो फिनिशर का रोल निभा सके। इस सीजन अक्षर पटेल ने हमारे लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसी वजह से उन्हें कई बार रोककर रखा जाता है ताकि वो आखिर में जाकर मैच फिनिश कर सकें।’
पिछले मुकाबले में भी लेट बैटिंग करने आए थे अक्षर
दरअसल, दिल्ली की टीम के लिए पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जरूरत थी, तब अक्षर पटेल को काफी बाद में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उन्होंने आकर 14 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दिल्ली मैच में काफी पिछड़ गई थी। लिहाजा उसे हार मिली है। इसके बाद उन्हें ऊपर नहीं भेजने को लेकर टीम को आलोचना झेलनी पड़ी थी।
शानदार फॉर्म में हैं अक्षर
अक्षर पटेल इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। वह दिल्ली की टीम के लिए गेंद-बल्ले दोनों से योगदान दे रहे हैं। अक्षर पटेल ने इस सीजन अब तक 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। वह 211 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि अक्षर बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
50 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines