IPL 2023: टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा भले ही आज बुलंदियों के शिखर पर हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें क्रिकेट किट खरीदने के लिए दूध की थैलियां तक बेचनी पड़ीं। ये खुलासा टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने किया है। उन्होंने रोहित शर्मा के स्ट्रग टाइम को याद किया।
Jio Cinema के साथ एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपनी शुरुआती बातचीत को याद किया। ओझा ने खुलासा किया कि रोहित ने क्रिकेट किट खरीदने के लिए दूध के पैकेट डिलेवर किए हैं। ओझा ने बताया कि जब रोहित ने उन्हें अपनी खराब परवरिश के बारे में बताया तो वह बहुत भावुक हो गए थे।
प्रज्ञान ओझा ने रोहित पर गर्व होता है
प्रज्ञान ओझा ने कहा कि ‘वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से था और मुझे याद है कि एक बार जब हमने क्रिकेट किट खरीदने के बंदोबस्त को लेकर चर्चा की थी, जिसे बताते हुए रोहित भावुक हो गया था। वास्तव में उन्होंने दूध के पैकेट भी वितरित किए, निश्चित रूप से यह बहुत समय पहले की बात है। अब जब मैं उसे देखता हूं, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि हमारी यात्रा कैसे शुरू हुई और हम कहां पहुंचे।’
रोहित ठेट बंबई का लड़का था, जो आक्रामक खेलता था
रोहित के साथ पहली मुलाकात पर प्रज्ञान ने कहा कि ‘जब मैं पहली बार U-15 राष्ट्रीय शिविर में रोहित से मिला, तो सभी ने कहा कि वह एक बहुत ही खास खिलाड़ी है। वहां मैंने उनके खिलाफ खेला और उनका विकेट लिया। रोहित बंबई का ठेठ लड़का था जो ज्यादा बोलता नहीं था, लेकिन जब खेलता था तो आक्रामक था। वास्तव में, मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि जब हम एक दूसरे को नहीं जानते थे तो वह मेरे साथ इतना आक्रामक क्यों हो रहा था, लेकिन उसके बाद हमारी दोस्ती बढ़ने लगी।’
आईपीएल का पहला सीजन एक टीम के लिए खेले रोहित और ओझा
आपको बता दें कि प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा एक-दूसरे को उनके आयु-वर्ग क्रिकेट के दिनों से जानते हैं। खास बात ये है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2008 के पहसे जीन दोनों डेक्कन चार्जर्स के लिए भी साथ खेले थे। इन दोनों के बीच दोस्ती जगजाहिर है। रोहित के बारे में प्रज्ञान ओझा करीब से जानते हैं।
एक चर्चित चेहरा हैं रोहित शर्मा, 214 करोड़ संपत्ति के मालिक
एक सामान्य परिवार से आने वाले रोहित शर्मा आज के दिग्गज क्रिकेटर हैं। CAKnowledge के अनुसार साल 2023 में रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 214 करोड़ है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई की टीम के लिए कप्तानी करते हुए 5 ट्रॉफी जिताईं और बहुत लोकप्रियता हासिल की। रोहित के इंस्टाग्राम पर 27.2 मिलियन, फेसबुक पर 20 मिलियन और ट्विटर पर 21.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
रोहित शर्मा ने बनडे में बनाए हैं 9825 रन
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए साल 2007 में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें एकदिवसीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जब उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए डेब्यू किया तो उनका करियर बदल गया। रोहित वनडे में अब तक 3 डबल सेंचुरी बना चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 9825 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines