IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से मात दे दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में जीत दर्ज करते ही आरआर के खाते में 2 अंक जुड़ गए। राजस्थान ने ये मैच 13.1 गेंद पर ही खत्म कर दिया जिससे उसकी नेट रनरेट में तो फायदा हुआ ही साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी पोजीशन बदल गई।
टॉप -4 में राजस्थान रॉयल्स की वापसी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले राजस्थान अंक तालिका में पांचवे स्थान पर थी और उसके नेट रनरेट भी गिर रही थी। लेकिन इस मैच में जीत के बाद टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप-4 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और मुंबई इंडियंस को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है।
केकेआर के लिए राह मुश्किल
इस हार के बाद केकेआर टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। नीतिश राणा की टीम इस हार के बाद अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकता है और इस सीजन इतने प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना काफी कठिन है। केकेआर से पहले दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी इस तरह का बड़ा झटका लगा है।
ये हैं टॉप-4 टीमें
प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल गुजरात टाइटंस टॉप पर है। उसके 16 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर 15 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स 12 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं चौथे नंबर पर 12 अंको के साथ ही मुंबई इंडियंस मौजूद है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
35 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines