IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मात दे दी। इस जीत के बाद टीम के खाते में दो अंक जुड़ गए। इससे आईपीएल की अंक तालिका में भी बदलाव देखा गया है। आरसीबी की जीत से सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब किंग्स को हुआ है जिसने अपनी पांचवे नंबर की पोजीशन गंवा दी है।
लखनऊ को हुआ नुकसान
रोमांचक मैच में मिली जीत के बाद आईपीएल के 16वें सीजन की अंकतालिका में बैंगलोर की टीम अब छठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इस मैच से पहले पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर थी, जो अब छठे पायदान पर है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स को एक पोजीशन का नुकसान हुआ है। लखनऊ की टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गई है।
IPL 2023 Points Table: ये है टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर गुजरात टाइटन्स है, जिसने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स पहुंच गई है, जिसने 9 में से 5 मैच जीते हैं, तीसरे पर लखनऊ, चौथे पर चेन्नई सुपर किंग्स और पांचवें पर आरसीबी मौजूद है। चेन्नई, लखनऊ, और पंजाब किंग्स के एक समान अंक है लेकिन अच्छी नेट रनरेट के चलते राजस्थान रॉयल्स टॉप पर मौजूद है।
ऐसे जीती बैंगलोर की टीम
काना स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 126/9 का स्कोर बनाया।जवाब में एसएसजी के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने 62 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट खोए। हालांकि, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में लखनऊ ने पॉवरप्ले के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। आरसीबी के गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के सामने लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
28 mins agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
46 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
1 hr agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
2 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
3 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
3 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines