IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को मात दे दी। इस रोमांचक मैच में जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 2 अंक जुड़ गए। इसके चलते प्वाइंट्स टेबल में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कोलकाता को इस जीस से तीन पोजीशन का फायदा हुआ है और वह टॉप 4 के करीब पहुंच गई है।
आरसीबी और मुंबई को हुआ नुकसान
कोलकाता नाइट राइडर्स इस जीत के बाद 8वें से लेकर सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई। जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5वें से छठे पर आ गई। वहीं मुंबई इंडियंस आठवें नंबर पर पहुंच गई। केकेआर की जीत के बाद अब पांच टीमों के 10 अंक हो गए हैं और क्वालिफिकेशन के लिए जंग और भी रोमांचक होती जा रही है। आज आरसीबी और मुंबई में जो भी जीतेगा वो इसमें आगे बढ़ जाएगा।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी, इस देश में आयोजन संभव: रिपोर्ट
ये है टॉप 4 टीमें
अगर आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें टॉप पर गुजरात टाइटंस है जिसके 11 मैचों में 16 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर 13 अंको के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। तीसरा स्थान फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स के पास है जिसके 11 अंक है। टॉप 4 में राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंको के साथ मौजूद है।
कोलकाता ने ऐसे दर्ज की जीत
मैच में पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने पॉवरप्ले 53 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। मुश्किल घड़ी में शिखर धवन ने अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला। आखिरी ओवरों में शाहरुख खान (21*) और हरप्रीत बरार (17*) ने 16 गेंदों में 40 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs PBKS: रिंकू सिंह ने फिर दिखाया कमाल, रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीती बाजी
जवाब में केकेआर से नितीश राणा ने अर्धशतक (51) लगाकर संघर्ष किया। आखिरी ओवरों में आंद्रे रसेल (42) और रिंकू सिंह (21*) ने जीत दिला दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
10 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines