---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, कोलकाता और बैंगलोर को हुआ नुकसान

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज करते हुए 2 अंक अपने नाम किए।

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी और कोलकाता को छोड़ा पीछे

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल करते ही मुंबई इंडियंस के 6 अंक हो गए हैं और वह 6ठीं पोजिशन पर भी पहुंच गई है। मुंबई के आगे बढ़ने से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक-एक पोजिशन का नुकसान हुआ है।

---विज्ञापन---

प्वाइंट्स टेबल में अब मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस 6 अंको के साथ मौजूद है। लेकिन मुंबई की नेट रनरेट सबसे कम है इसीलिए वह छठी पोजिशन पर है।

IPL 2023 Points Table: ये है टॉप 4 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक टॉप पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स है जिसके 5 मैचों में 8 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है। लिस्ट में चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। सीएसके, एसएसजी और जीटी तीनों के 6 अंक है लेकिन लखनऊ की नेट रनरेट बेहतर है।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने ऐसे जीता मैच

राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 41 के स्कोर पर रोहित शर्मा (28) का विकेट खो दिया। इसके बाद कैमरून (64), तिलक (37) और ईशान (38) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।इसके बाद मयंक अग्रवाल (48) और हेनरिक क्लासेन (36) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2023 11:52 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola