PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज करते ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने खाते में 2 अंक जोड़ लिए। वहीं टीम ने पोजिशन में भी बढ़ोतरी कर ली। एसएसजी अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और उसने दो टीमों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
चेन्नई और गुजरात को हुआ नुकसान
शुक्रवार की रात पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2 पायदान की छलांग लगाई। लखनऊ की टीम इस मैच से पहले चौथे स्थान पर थी, अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात की टीम दूसरे से तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। इन चारों टीमों के खाते में 10 अंक है। लेकिन नेट रनरेट के हिसाब से राजस्थान टॉप पर मौजूद है।
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक नंबर पांच पर इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जिसने 8 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं, नंबर 6 पर पंजाब किंग्स है, जिसने भी 8 में से 4 मैच जीते हैं। हालांकि आरसीबी नेट रनरेट के चलते आगे हैं। वहीं इसके अलावा सांतवे नंबर पर केकेआर हैं और आंठवे स्थान पर मुंबई इंडियंस मौजूद है। इन दोनों टीमों के 6 अंक है।
मैच का लेखा-जोखा
मोहाली में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 45 और काइल मायर्स ने 54 रनों की शानदार पारी खेली।
और पढ़िए – IPL 2023: CSK के इस गेंदबाज ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, तारीफ में दिग्गज ने कही बड़ी बात
258 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी PBKS टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी और हार गई।टीम की ओर से अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। LSG की ओर से यश ठाकुर और नवीन उल हक ने 3-3 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
4 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
5 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
5 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
6 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
8 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines