IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहे हैं प्वाइंट्स टेबल में बदलाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज कर दो अंक अपने नाम कर लिए। हालांकि इससे प्वाइंट्स टेबल की स्थिति पर कोई भी असर नहीं पड़ा।
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय गुजरात टाइटन्स टॉप पर है। उसके खाते में 12 अंक हैं। जीटी के अलावा किसी अन्य टीम के खाते में इतने अंक नहीं हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पास इस मैच से पहले 6 अंक थे ऐसे में उनकी जीत से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला था। इस जीत के बाद भी कोलकाता आठवें स्थान पर ही मौजूद है। उसके 8 अंक हो गए हैं।
ये हैं आईपीएल की टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर गुजरात टाइटन्स है, जिसने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं। जीटी के 12 अंक है। वहीं, दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। इन दोनों टीमों के 11 अंक है। लिस्ट में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है जिसके खाते में 10 अंक है। इसके अलावा आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के भी खाते में 10 अंक है।
कोलकाता ने ऐसे जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा 31 गेंदों पर 42, रिंकू सिंह 35 गेंदों पर 46; की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम 40 गेंदों पर 41, हेनरिक क्लासेन 36 के चलते महज महज 166 रन ही बना सकी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines