IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला भाग समाप्त हो गया है। इस सीजन में खेले जाने वाले कुल 70 मैचों में से 35 हो चुके हैं। पहले हाफ का आखिरी मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम ने प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव किए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बड़ी जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटन्स को अंकतालिका में फायदा हुआ है। मुंबई को हराकर गुजरात की टीम चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस तरह टीम को दो पायदान का फायदा हुआ है। वहीं, मुंबई की टीम को अंकतालिका के हिसाब से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: 34 मैचों के बाद ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
IPL 2023 Points Table: पहले हाफ के बाद ये चार टीमें टॉप पर
आईपीएल 2023 के 35 मैच खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का राज है। सीएसके ने अब तक खेले गए 7 में से 5 मैच जीते हैं और उसके 10 अंक है। टेबल में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस है। जिसने भी 7 में से 5 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के अंक सेम है हालांकि नेट रनरेट के मामले में सीएसके अच्छी है।
अंकतालिका में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है जिसने 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 अंक है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स, पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और छठे स्थान पर पंजाब किंग्स है। इन तीनों टीमों के भी राजस्थान की ही तरह 8 अंक है लेकिन अच्छी नेट रनरेट के चलते सबकी पोजिशन अलग अलग है।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से रौंदा, मनोहर-मिलर-तेवतिया ने मचाई तबाही
मुंबई और गुजरात के मैच का लेखा-जोखा
इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। गुजरात की तरफ से अभिनव मनोहर और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ पारियां खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढेरा ने 21 गेंदों में सर्वाधिक 40 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines