IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग में जैसे-जैसे लीग स्टेज खत्म होने की ओर बढ़ रही है वैसे-वैसे प्वाइंट्स टेबल की भी स्थिति रोचक हो रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुकाबलों में आरसीबी की जीत और सीएसके की हार के बाद इसमें भारी बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली हैं इसके लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
टॉप-5 में पहुंची आरसीबी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार दोपहर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से मात दे दी। इस जीत से आरसीबी के खाते में दो अंक तो आए ही साथ ही उनकी नेट रनरेट भी निगेटिव से पॉजिटिव में आ गई। आरसीबी इस मैच से पहले सांतवे पायदान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद टीम ने दो पोजीशन का सुधार किया है और वह पांचवे स्थान पर आ गई है।
और पढ़िए – IPL 2023: विराट कोहली ने RCB की तरफ से बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
केकेआर ने की सीएसके की राह मुश्किल
शनिवार रात को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद जहां केकेआर को एक पोजीशन का फायदा हुआ। वहीं हार के बावजूद सीएसके नंबर 2 स्थान पर काबिज है। चेन्नई के अभी 15 अंक है और उसे प्लेऑफ में जाने के लिए अब अपना आखिरी मैच जीतना होगा।
और पढ़िए – RR vs RCB: ‘कहां गलती हुई मैं खुद सोच रहा’ करारी हार पर संजू ने दिया ये बयान
ये है टॉप-4 टीमें
अगर टॉप 4 टीमों की बात करें तो इसमें गुजरात 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर, चेन्नई 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। लखनऊ सुपर जायंट्स के 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
27 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines