IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनके नतीजों से अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है। पहला मैच गुजराज टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसे जीतकर हार्दिक पांड्या की टीम ने अपनी स्थिति मजबूत की। वहीं दूसरे मैच में जीत दर्ज कर हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में बनीं हुई है।
लखनऊ को जीतने होंगे बचे हुए मैच
रविवार को खेले गए पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से मात दे दी। इस बड़ी हार के बाद एलएसजी की नेट रनरेट भी खराब हुई है। टीम के 11 मैच में 11 अंक हो गए हैं। अब उसे बचे हुए अपने सारे मैच जीतने होंगे। अगर वह 2 जीत पाती है तो 15 अंक पर रह जाएगी वहां से क्वालिफाई करना मुश्किल है।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई और दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, इन टीमों को हुआ नुकसान
राजस्थान की स्थिति खराब
रविवार को दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज कर जहां एक तरफ हैदराबाद ने अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है। वहीं लगातार हार की हैट्रिक लगाने के बाद राजस्थान को अब अपने 3 में से तीनों मैच जीतने होंगे तभी वह 16 अंक तक पहुंच पाएगी।
और पढ़िए – IPL 2023: विराट कोहली को आरसीबी नहीं इस टीम के लिए खेलते देखना चाहते हैं केविन पीटरसन, ट्वीट कर की विशेष मांग
ये है टॉप 4 टीमें
अगर आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें टॉप पर गुजरात टाइटंस है जिसके 11 मैचों में 16 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर 13 अंको के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है। तीसरा स्थान फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स के पास है जिसके 11 अंक है। टॉप 4 में राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंको के साथ मौजूद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
10 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines