IPL 2023 playoffs scenerio: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से मात दे दी। मैच काफी रोमांचक था और इसमें अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत हासिल हुई। ये मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट की छठी हार थी। इसके बाद उसके प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण बदल गए हैं। लेकिन टीम के पास अभी भी टॉप-4 में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है।
आखिरी मैच में जीत दर्ज कर ऐसे क्वालिफाई करेगी टीम
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचेगी कि नहीं ये उसके अगले मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। टीम का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 21 मई को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के अभी 14 अंक है अगर वह आखिरी मैच जीत जाती है तो वह 16 अंको तक पहुंच जाएगी। लेकिन इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
अगर आरसीबी, सीएसके, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स अपने बचे हुए मैच जीत जाती हैं तो ये सभी टीमें 16 अंक या उससे ज्यादा पर पहुंच जाएगी। जिसमें लखनऊ और सीएसके के पास तो 17 अंक तक पहुंचने का मौका है। अगर ऐसा होता है तो आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स तीनों 16 अंको पर रहेगी। जिसके बाद नेट रनरेट के हिसाब से चयन किया जाएगा।
IPL 2023 Points Table
मौजूदा स्थिति में मुंबई इंडियंस की नेट रनरेट -0.128 है जो कि पंजाब किंग्स से ज्यादा है लेकिन आरसीबी से कम है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं अगर पंजाब, आरसीबी, एलएसजी और सीएसके अपने सारे मैच हारती है तो और एमआई जीत जाती है। तो ऐसे में वह सीधे क्वालिफाई कर देगी।
आखिरी मैच में हार के बाद कैसे क्वालिफाई करेगी मुंबई इंडियंस?
अगर मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच हार जाती है तो वह सिर्फ 14 अंको पर ही सीमित रह जाएगी ऐसे में उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करना होगा। आखिरी मैच में हार के बाद एमआई को ये उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी अपने दोनों मुकाबले हार जाए और पंजाब किंग्स को भी कम से कम एक मैच में हार का सामना करना पड़े। इसके अलावा टीम को ये भी उम्मीद करनी होगी की केकेआर अपना आखिरी मैच हार जाए या बेहद छोटे अंतर से जीत दर्ज करे। ऐसे में मुंबई के लिए मौका बन सकता है। हालांकि उसे आखिरी मैच बेहद छोटे अंतर से ही हारना होगा ताकि नेट रनरेट पर असर नहीं पड़े।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines